Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बोले शमिक भट्टाचार्य

'यह सिर्फ भाजपा की नहीं, बंगाल की सरकार है'

11 May 2026

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बोले शमिक भट्टाचार्य

कोलकाता। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा ने शासन और संगठन के बीच के कार्यक्षेत्र को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि सरकार सरकार की तरह चलेगी और पार्टी पार्टी की तरह। उन्होंने जोर देकर कहा कि यद्यपि यह भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार है, लेकिन तकनीकी और नैतिक रूप से यह बंगाल राज्य सरकार है, जो किसी एक दल की नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता के प्रति जवाबदेह होगी। भट्टाचार्य ने साफ किया कि चुनावी घोषणा पत्र में किए गए संकल्पों को धरातल पर उतारने के लिए पार्टी सरकार के साथ समन्वय तो बनाए रखेगी, लेकिन प्रशासनिक कार्यों में राजनीतिक हस्तक्षेप की कोई जगह नहीं होगी। 
सत्ता की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सक्रियता और पार्टी के साथ उनके रिश्तों की बानगी सोमवार सुबह देखने को मिली। मुख्यमंत्री सबसे पहले चिनार पार्क स्थित शमिक भट्टाचार्य के आवास पर पहुंचे, जहाँ दोनों नेताओं के बीच एक अनौपचारिक चाय पर चर्चा हुई। इस मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया गया, लेकिन इसके गहरे राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। यहाँ से मुख्यमंत्री सीधे साल्टलेक स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहाँ नजारा किसी उत्सव जैसा था। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने शंखध्वनि, उलुध्वनि और फूलों की बारिश के साथ मुख्यमंत्री का भव्य अभिनंदन किया। इस मौके पर उन्हें माँ दुर्गा की प्रतिमा भेंट कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की गई। 
मुख्यालय के भीतर संगठन और सरकार के बीच भविष्य की रूपरेखा तय करने के लिए करीब 20 मिनट तक एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन महासचिव अमिताभ चक्रवर्ती और सतीश धोंड जैसे दिग्गज रणनीतिकार भी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार और संगठन के बीच एक सेतु बनाना था ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके। इस महत्वपूर्ण रणनीतिक विमर्श के तुरंत बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सीधे राज्य सचिवालय नवान्न के लिए रवाना हो गए। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि भाजपा ने शासन के शुरुआती दिनों में ही यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि संगठन चुनावी वादों पर निगरानी रखेगा, जबकि सरकार निष्पक्ष होकर प्रशासनिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बोले शमिक भट्टाचार्य
'यह सिर्फ भाजपा की नहीं, बंगाल की सरकार है'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News